A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय द्वारा आज ग्राम पंचायत मोहनपुर, विकास खण्ड पहाड़ी में आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग किया गया।

जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय द्वारा आज ग्राम पंचायत मोहनपुर, विकास खण्ड पहाड़ी में आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग किया गया। चौपाल के दौरान उपस्थित जनमानस को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजना ओं एवं कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। ग्राम पंचायत में निर्मित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया तथा विन्ध्य स्वच्छता मार्ट में आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिए गए। आर.आर.सी. सेंटर एवं ई-रिक्शा का संचालन नियमित रूप से न होने पर सचिव को चेतावनी देने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही प्लास्टिक कचरे के विक्रय के माध्यम से ओ.एस.आर. जनरेट करने के निर्देश दिए गए। पंचायत सहायक का कार्य संतोषजनक पाया गया, जिसके लिए उनकी प्रशंसा की गई। सफाई कर्मचारी को ग्राम में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कार्य को व्यवस्थित रूप से संपादित करने के निर्देश दिए गए। चौपाल में अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे तथा ग्रामीणों की समस्याएँ सुनकर उनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पंचायत राज अधिकारी महोदय श्री संतोष कुमार जी द्वारा सभी प्रधान कार्य कल को पूर्ण रूप से जांच किया गया और हर कार्य पर नजर डालें और उस पर जनता से डीपीआरओ सर ने सभी लोगों से बात किया जनता अपनी एक एक बात रखे ,ब्लाक एडीओ कृष्ण कुमार b,c मनीष सिंह,स्वस्थ विभाग ग्राम प्रधान श्रीमती सरोज यादव पत्नी बब्बू यादव , ग्रामपंचायत सचिव आशी दुबे ,पंचायत सहायक सुनीता देवी, रोजगार सेवक राजमनी पाल, आशा लालती देवी , सफाई कर्मचारी राम नरेश अन्य सभी लोग उपस्थित थे

IMG 20260313 WA0012 1

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!