A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सदर हाजी जमशेद खान ने लिया ईदगाह परिसर में चल रहे कार्यों का जायजा, ईद की तैयारियां तेज।

फुरकान अंसारी, संवाददाता।

हरिद्वार, 13 मार्च 2026। आगामी ईद के त्यौहार को देखते हुए ज्वालापुर ईदगाह परिसर में तैयारियों को तेज कर दी गई है। इसी क्रम में आज ईदगाह परिसर में और आगे कुछ हिस्से में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने और साफ-सफाई व्यवस्था के कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ईदगाह परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने, साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और ईद की नमाज के लिए आने वाले नमाजियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की गई।

ईदगाह कमेटी के सदर हाजी जमशेद खान ने बताया कि ईद को लेकर ईदगाह परिसर में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नमाजियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए साफ-सफाई, टाइल्स लगाने सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस मौके पर ईदगाह कमेटी के सदर हाजी जमशेद खान, सचिव बाबर खान, उपाध्यक्ष सज्जाद गॉड, कोषाध्यक्ष हाजी मुकर्रम अली, सदस्य नसीम सलमानी, राव आबाद, अब्बासी बिरादरी ज्वालापुर के सदर शौकीन अब्बासी, पत्रकार फुरकान अंसारी, शाहनवाज अब्बासी, सिराजुद्दीन अब्बासी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!