
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 15 फरवरी 2026
*खेल समाचार*
आप सभी को महाशिवरात्रि पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाऐ
====================

—-> टी20 विश्व कप 2026( पुरुष) का मैच आज रविवार 15 फरवरी को वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच भारत मे मुंबई के वानखेडड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नेपाल की टीम ने मैच मे पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 133 रन बनाए और वेस्टइंडीज की टीम को जीतने के लिए 134रनों का लक्ष्य दिया। नेपाल की टीम से दीपेन्द्र सिंह ऐरी ने अपना अर्धशतक पूरा किया। दीपेन्द्र ने 47 गेदों मे 58रन बनाए। सोमपाल कामी ने 15गेदों में 26रन बनाकर नाबाद रहे। लोकेश बम 13, गुलशन झा और आसिफ शेख ने एक एक रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने चार विकेट झटक लिए। रोस्टन चेज मैथ्यू फोर्ड , अकील हुसैन , शमार जोसेफ ने भी एक एक मैच मे लिए। दीपेन्द्र सिंह ऐरी टी20 विश्व कप के इतिहास में नेपाल की टीम के लिए अर्धशतक पूरा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पूर्व वर्ष 2014 में चट्टो ग्राम में अफगानिस्तान टीम के खिलाफ सुभाष खाकुरेल ने 56रन बनाए थे। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस तरह से है- नेपाल की टीम से- कुशल भुरतेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल- कप्तान, दीपेन्द्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने । वेस्टइंडीज की टीम से- कप्तान- ब्रैंडन किग, शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदर फोर्ट, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेसी मोती, शमार जोसेफ मैच खेल रहे हैं।


