मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: बारात में युवक की बेरहमी से पिटाई मृत समझकर बांध में फेंकने का आरोप।

 

 

सिंगरौली: बारात में युवक की बेरहमी से पिटाई मृत समझकर बांध में फेंकने का आरोप।

 

सिंगरौली : जिले के सरई थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बारात में शामिल एक युवक के साथ कथित रूप से मारपीट कर उसे मृत समझकर बांध में फेंकने का आरोप लगाया गया है।

पीड़ित के परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत थाना सरई में देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पोखरीटोला निवासी बबई सिंह उम्र 45 वर्ष ने अपने पुत्र सुकसेन सिंह के साथ हुई घटना की शिकायत पुलिस से की है। आवेदन में बताया गया है कि 10 फरवरी की शाम लगभग 6 बजे सुकेश सिंह ग्राम पेडरा-बरका में अपने जीजा के घर आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गया था। परिजनों के मुताबिक 11 फरवरी की सुबह लगभग 6 बजे सूचना मिली कि सुकसेन सिंह को घर के समीप स्थित बांध में गंभीर अवस्था में पड़ा पाया गया है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक बेहोशी की हालत में था, उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और वह खून की उल्टी कर रहा था। परिजनों को आशंका है कि बारात के दौरान विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की गई और उसे मृत समझकर बांध में फेंक दिया गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर ले जाया गया। यहां से भी रेफर कर हीरावती हॉस्पिटल में इलाज जारी है। परिजनों का कहना है कि युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वह बोलने की स्थिति में नहीं है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की पहचान कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!