UP Board Exam 2026: वाराणसी में 117 केंद्रों पर शुरू हुई बोर्ड परीक्षा, कड़ी सुरक्षा में हो रही परीक्षा
चन्दौली वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। यह परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी। जिले में इस बार कुल 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 92,277 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
वाराणसी जिले में हाईस्कूल के 46,300 और इंटरमीडिएट के 45,977 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पहले दिन दोनों पालियों में हिंदी विषय की परीक्षा कराई जायेगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक हाईस्कूल और दूसरी पाली दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी ।
CCTV सर्विलांस में सभी केंद्र, क्वींस कॉलेज से लाइव मॉनिटरिंगनकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को CCTV निगरानी में रखा गया है। राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है।
जिले को 12 सेक्टर और 8 जोन में बांटते हुए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा उड़ाका दल की पांच टीमें भी सक्रिय हैं, जो अचानक निरीक्षण कर रही हैं।
छात्राओं पर पुष्पवर्षा, मिठाई खिलाकर बढ़ाया हौसला
परीक्षा के पहले दिन हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज में भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। कॉलेज की प्राचार्य व शिक्षिकाओं ने परीक्षा देने पहुंची छात्राओं पर पुष्पवर्षा की और उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। वहीँ, किसान इंटर कॉलेज में भी सुरक्षा के कड़ी इंतजाम किये गए है। लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी केंद्राध्यक्षों को बोर्ड के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सेंट्रल जेल में भी बनाया गया परीक्षा केंद्र
परीक्षा व्यवस्था को व्यापक बनाते हुए सेंट्रल जेल वाराणसी में भी एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है, ताकि निरुद्ध परीक्षार्थी भी अपनी परीक्षा दे सकें। प्रशासन का दावा है कि इस बार पूरी परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी, सुरक्षित और नकलमुक्त

रहेगी।







