
विजय कुमार बंसल ब्यूरो चीफ हरिद्वार
*थाना भगवानपुर*
*मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे संघन चैकिंग/ सत्यापन अभियान का निकला सत्या
पन परिणाम*
*हरिद्वार पुलिस द्वारा आज प्रातः काल चलाया गया किरायेदार/फड/ठेली सत्यापन अभियान*
*सत्यापन अभियान के दौरान सत्यापन न करने वाले 16 मालिकों का 83 पुलिस अधिनयम के अन्तर्गत ₹160,000/-से दण्डित किया व कुल 115 का किया गया सत्यापन*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन की कार्रवाई तेज किए जाने के निर्देश दिए गए थे निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के कुशल नेत्तृव मे आज दिनांक 20.02.2026 को प्रातः काल मे चौकी मण्डावर क्षेत्र में सत्यापन की प्रभावी कार्रवाई करते हुए , घरेलू किरायेदार घरेलू नौकर फड फेरी व अन्य संस्थानो पर कार्यकर रहे मजदूरो के सत्यापन की कार्रवाई की गई जिसके फल स्वरुप जिन 16 मालिको द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया गया था।
उनका 83 पुलिस अधिनियम में 16 चालान पर ₹ 160,000/- (एक लाख साठ हजार रुपये) के चालान किए गए ।
इस कार्रवाई के दौरान 115 व्यक्तियों के सत्यापन किया गये। सत्यापन की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

















