
बिजली विभाग के सर्किल इंचार्ज पर स्मार्ट मीटर कर्मचारियों के गंभीर आरोप
संवाददाता MAhendra Singh Lahariya मुरैना :~
बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर कर्मचारियों की बड़ी शिकायतें, सर्किल इंचार्ज पर आरोपमोरना। बिजली विभाग में स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन के काम में लगे कर्मचारियों ने सर्किल इंचार्ज सुरेश चंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के उन्हें टर्मिनेशन लेटर थमा दिया गया है।कर्मचारियों ने कहा कि सर्किल इंचार्ज और संबंधित अधिकारियों द्वारा 120 रुपये प्रति मीटर के हिसाब से अतिरिक्त भुगतान लाने का दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही, जॉइनिंग फीस के रूप में 20 हजार रुपए मांगने और नहीं देने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है।कर्मचारी उन CI कर्मचारियों के भी भुगतान की मांग कर रहे हैं जो इस काम में लगे हैं। ये कर्मचारी खासकर कैलू लाइन पर स्मार्ट मीटर का संवेदनशील कार्य करते हैं, जहां सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है।सबसे गंभीर बात यह है कि कर्मचारियों को जाति सूचक गालियाँ दी जा रही हैं, जो कार्यस्थल के माहौल को खराब कर रही हैं और मनोबल गिरा रही हैं। इस संबंध में बीडीएम यासपाल सचदेव को शिकायत सौंपी गई है और जांच की मांग की गई है।मौजूदा स्थिति में विभाग को कर्मचारियों और कंपनी के हितों का ध्यान रखते हुए इस मामले को शीघ्र सुलझाना आवश्यक है, ताकि काम बाधित न हो और कर्मचारियों का भरोसा बना रहे।बिजली विभाग ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।





