A2Z सभी खबर सभी जिले की

कार्यकर्ता ही संगठन की पूंजी है- विश्वामित्र

अनुशासन, समर्पण और सेवाभाव ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है- देवकुमार 

IMG 20260321 WA0006

IMG 20260321 WA0003 1देवसर । विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत मंडल बहरी एवं मायापुर में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत सुभारम्भ हुआ।

IMG 20260321 WA0008विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने प्रशिक्षण वर्ग में अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है एकात्म मानव वाद का सिद्धांत संगठन की मूल आत्मा है जो समाज के अंतिम ब्यक्ति तक विकास और सेवा पहुंचाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हम उस राजनीतिक पार्टी से है जहां कार्यकर्ता ही संगठन की असली पूंजी है, भाजपा की विचार धारा अन्य पार्टियों से अलग है, उन्होंने कहा कि विपक्ष क्षेत्र का विकास होते देख केवल विरोध करने पर आमादा है, क्षेत्रीय विधायक ने कार्य शाला में कार्य कर्ताओं को राज्य सरकार की कई उपलब्धियों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि हमारी सरकार ने लोक गारंटी सेवा अधिनियम लागू कर हर नागरिक का काम आसान किया, हर एक परिवार को मुफ्त राशन देने का काम कर रही है चाहे लाडली लक्ष्मी योजना हो या लाड़ली बहना योजना के माध्यम से हर महीने 1500 रु देने का काम कर रही है जिससे हमारी बहनों की आर्थिक समस्या दूर हुई, देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से 6000 रुपए एवं प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री जी के द्वारा किसानों को 6000 रुपए कुल मिलाकर साल में 12000 रु देने का काम कर रही है जिससे किसान समृद्ध हों ऐसे अनेकों योजनाएं हैं चाहे नल जल की बात हो या आयुष्मान कार्ड से मुफ्त दवा करने का भी प्रावधान है ऐसी अनेकों योजनाओ के माध्यम से सभी के उन्नति एवं विकास के लिए कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षो को सभी प्रशिक्षण में सम्मिलित होना चाहिए और उन्होंने कहा कि हम अनुशासन , समर्पण, और सेवा भाव यही असली भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है और अपने कार्य क्षेत्र में पूर्ण समर्पण से अपना योगदान दे।

IMG 20260321 WA0005इस अवसर पर रीवा संभाग के सह प्रभारी के के तिवारी, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष श्रीमती शिवकुमारी जायसवाल, शिव दान साकेत, लोरिक प्रसाद यादव, पुनीत पाण्डेय, राजमणि साहू, अशोक शुक्ला, दिलीप सोनी, अवधेश सिंह, श्रीमती कविता तिवारी, गंगा साकेत, गोपाल द्विवेदी, सरोज साकेत, श्याम लाल यादव, योगेन्द्र नाथ पाठक, विष्णु प्रधान, नीरज सिंह, रविशंकर पाठक, पुष्पराज सिंह, सुभाकर द्विवेदी, हीरा यादव, मनीष विश्वकर्मा, रितेश गुप्ता, राजकुमार नेटी सहित पदाधिकारी गण, बूथ अध्यक्ष गण, BLA 2, महामंत्री एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!