
वन्दे भारत न्यूज /प्रवीण कुमार हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों का दिल्ली जंतर-मंतर पर विशाल महाधरना
दिल्ली, 22मार्च 2026: हरियाणा प्रदेश की श्रमजीवी पत्रकार संघ की संन्योजीका इंदु बंसल द्वारा विशेष रूप से आयोजित महाधरना में प्रदेश के भारी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार के समक्ष पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े मुद्दों को उठाना था।मुख्य मुद्दे और मांगें:सुरक्षा एवं बेहतर सेवा शर्तें: पत्रकारों के लिए Working Journalists Act का प्रभावी कार्यान्वयन।नई श्रम संहिताओं के खिलाफ विरोध: हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लागू चार नए Labour Codes के विरोध में आवाज उठाई।सम्मानजनक वेतन और शोषण रोकथाम: पत्रकारों का उचित वेतन और शोषण बंद करने की मांग।इस महाधरना में पत्रकारों ने सरकार के समक्ष अपनी मांगें स्पष्ट रूप से रखीं और देशभर में ट्रेड यूनियनों द्वारा लागू नई श्रम संहिताओं को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसे रद्द करने की आवश्यकता पर जोर दिया।देशभर के पत्रकारों ने उठाई आवाज़, शोषण रोकने और सम्मानजनक वेतन की मांग देशभर में पत्रकारों ने अपने अधिकारों की रक्षा और सम्मानजनक वेतन सुनिश्चित करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। यह विरोध 21 नवंबर से लागू नई श्रम संहिताओं (Labour Codes) के खिलाफ है, जिन्हें ट्रेड यूनियनों ने अलोकतांत्रिक बताया है। प्रदर्शन में पत्रकारों के साथ नागरिक समाज के लोग भी शामिल हैं। संगठन का कहना है कि नई संहिताओं ने कामगारों के अधिकारों और सुरक्षा पर गंभीर असर डाला है। पत्रकार अपनी पेशेवर गरिमा और सुरक्षा बनाए रखने के लिए संगठित होकर आवाज़ उठा रहे हैं।आज जंतर मन्त्र पर महाधरना प्रदर्शन में हरियाणा प्रदेश के काफ़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए और सरकार के समक्ष अपनी मांगे रखी और शांतिपूर्वक अपने अपने विचार रखे!
वन्दे भारत न्यूज /प्रवीण कुमार हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों का दिल्ली जंतर-मंतर पर विशाल महाधरना