A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडटेक्नोलॉजीताज़ा खबरदेशधनबादनई दिल्लीबोकारोमौसममौसम और स्वास्थ्यरांचीरामगढ़शिक्षासबसे हाल की खबरेंसमाचारसरायकेलास्थानीय समाचार

बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय सॉकर रोबोटिक्स कार्यशाला का सफल शुभारंभ 

श्री बंशीधर नगर: बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय सॉकर रोबोटिक्स कार्यशाला का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ किया गया

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा ✅ गढ़वा जिला श्री बंशीधर नगर: बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय सॉकर रोबोटिक्स कार्यशाला का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक श्री मनीष सिंह ने किया। इस आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों—आर के पब्लिक स्कूल, एम के इंटरनेशनल स्कूल, भवनाथपुर डीएवी सेंट पब्लिक स्कूल, शांति निवास स्कूल गढ़वा एवं हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल डाल्टनगंज—के छात्र उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।IMG 20260330 WA0038इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रोबोटिक्स की नवीनतम तकनीकों से परिचित कराना और उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। दिल्ली से आए प्रशिक्षक श्री गौतम चौधरी (रिसर्च इंजीनियर, टेकरेडियेंस) विद्यार्थियों को रोबोट निर्माण, कोडिंग एवं संचालन की बारीकियां सिखा रहे हैं। पहले दिन छात्रों ने सरल रोबोट बनाना सीखा और रोबोटिक्स के मूल सिद्धांतों को समझा।IMG 20260330 WA0039निदेशक श्री मनीष सिंह ने कहा कि आज के दौर में तकनीकी ज्ञान अत्यंत आवश्यक है और इस तरह की कार्यशालाएं बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। सह-निदेशक श्री युवराज सिंह ने इसे छात्रों के लिए एक अनूठा अवसर बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।IMG 20260330 WA0015विद्यालय के अध्यक्ष श्री बिरेंद्र सिंह ने कहा कि संस्थान हमेशा से छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और इस तरह के आयोजन उन्हें नई तकनीकों से जोड़ने का माध्यम हैं। वहीं, प्रधानाचार्य श्री रवि प्रजापति ने कहा कि रोबोटिक्स जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और समस्या समाधान क्षमता का विकास करती हैं।IMG 20260330 WA0028कार्यशाला के आगामी सत्रों में उन्नत रोबोट निर्माण के साथ-साथ सॉकर रोबोट प्रतियोगिता की तैयारी भी कराई जाएगी, जिसमें छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!