A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

*राज्य के समग्र विकास और पिछड़ा वर्ग के सशक्तिकरण का अहम कदम – लालकुमार पटेल**

*राज्य के समग्र विकास और पिछड़ा वर्ग के सशक्तिकरण का अहम कदम - लालकुमार पटेल**

**राज्य के समग्र विकास और पिछड़ा वर्ग के सशक्तिकरण का अहम कदम – लालकुमार पटेल**

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल समृद्ध भारत अखबार

 

शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर जोर – लालकुमार पटेल

पिछड़ा वर्ग के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए उठाए गए कदमों की लालकुमार पटेल ने सराहना की

सरायपाली -भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महासमुंद जिला महामंत्री श्री लालकुमार पटेल ने 2026-27 के आगामी बजट के संदर्भ में महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में पिछड़ा वर्ग के सशक्तिकरण के लिए विशेष योजनाएं और वित्तीय प्रावधान किए गए हैं।

पटेल ने कहा, “विष्णु देव साय सरकार का लक्ष्य है कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर पिछड़ा वर्ग के लोगों को समान अवसर मिले। इसके लिए विभिन्न योजनाओं के तहत शिक्षा, रोजगार, और आर्थिक मदद के अवसर बढ़ाए जाएंगे।”

उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग के लिए रोजगार सृजन, कौशल विकास और सरकारी योजनाओं में भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। इसके साथ ही, किसानों और छोटे व्यवसायियों के लिए भी कई सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

लालकुमार पटेल ने यह भी कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोगों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है, और यह बजट इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!