प्रयागराज: शनिवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव प्रयागराज में सवा दो घंटे रहें। वह पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी की रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए और इसके बाद कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके आगमन को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों को पूरी तरह सुनिश्चित किया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री शाम 4:45 बजे प्राइवेट एयरक्राफ्ट से प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह लगभग 5 बजे प्रस्थान करेंगे और 5:30 बजे सिविल लाइंस स्थित सरोजनी नायडू मार्ग पर शेरवानी के घर पहुंचेंगे। इस दौरान वह पूर्व सांसद और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद चौफटका के पास शेरवानी इंडस्ट्रीज के परिसर में आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होंगे।
इस इफ्तार पार्टी में शामिल होने को राजनीतिक विश्लेषक महत्वपूर्ण बता रहे हैं, क्योंकि माना जा रहा है कि इससे मुस्लिम मतदाताओं को संदेश जाएगा। पार्टी कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी करेंगे और आगामी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।
अखिलेश यादव के प्रयागराज दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह दौरा चुनावी माहौल को देखते हुए समुदाय और कार्यकर्ताओं के बीच संपर्क मजबूत करने का प्रयास माना जा रहा है। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
राजीविका मेले मे “न्याय आपके द्वार”विशेष कार्यक्रम आयोजित:-
28/02/2026
गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी उज्ज्वल योजना के अंतर्गत जनपद आगरा उत्तर भारत
28/02/2026
लखीमपुर खीरी के खीरी थाना क्षेत्र में आज गोवध अधिनियम के तहत अभियुक्तो को गिरफ्तार कर भेजा गया माननीय न्यायालय के समक्ष
28/02/2026
उत्तराखंड के लिए अगले 24 घंटे भारी! मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी Uttarakhand Weather
28/02/2026
खरगोन पुलिस ने मंदिर में चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
28/02/2026
विधानसभा में बालोतरा जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे हनुमान चौधरी
28/02/2026
सिंगरौली:शांति, सद्भावना, गरिमामय, भाईचारे से मिलजुल कर मनाएं आगामी सभी त्यौहारः- श्री गौरव बैनल
28/02/2026
होली और रमजान को लेकर ज्वालापुर में शांति समिति की बैठक,एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह व सीओ संजय चौहान की अध्यक्षता में बंधन पैलेस में हुई गोष्ठी
28/02/2026
शाहपुरा में बाबा रामदेव जी की रथ यात्रा का भव्य स्वागत
28/02/2026
धौला में ब्रह्मपीठाधीश्वर डाकोर धाम काठिया परिवाराचार्य अयोध्या धाम व नारायण धाम जयपुर के रामरतन देवाचार्य जी महाराज के आगमन पर स्थानीय सरपंच प्रकाश चंद्र गुर्जर , ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियो ने गुलाब की पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, महाराज श्री नारायण दास जी का धौला में सरकारी महाविद्यालय का आशीर्वाद पूरा
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!