A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

वार्ड एक से 7 तक में सांसद ढुलू और बाघमारा विधायक के सभी समर्थक प्रत्याशियों की हार बाघमारा लिख रहा सियासत की नई इबारत.

[/video]


बाघमारा लिख रहा सियासत की नई इबारत

धनबाद नगर निगम के अंतर्गत कतरास क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित होते ही पूरे इलाके में जश्न का माहौल बन गया. कहीं विजय जुलूस निकाले गए, तो कहीं समर्थकों ने केक काटकर और गुलाल उड़ाकर जीत का इजहार किया. ढोल-नगाड़ों की थाप पर समर्थक थिरकते नजर आए और सड़कों पर उत्लाय जैसा दृश्य दिखा. हालांकि इन चुनावों की सबसे बड़ी राजनीतिक चर्चा यह रही कि धनवाद सांसद ढुल्लू महतो के समर्थक सभी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा. इसे स्थानीय राजनीति में बड़ा उलटफेर माना जा रहा है.

वार्ड संख्या 01 डॉ. मधुमाला देवी की जीत, राजेश स्वर्णकार
पराजित: वार्ड संख्या 01 से डॉ. मधुमाला ने जीत दर्ज की. उनके समर्थन में भव्य आभार यात्रा निकाली गई. कतरास पोस्ट ऑफिस रोड से शुरू हुई यात्रा कलाली फाटक तक पहुंची और पुनः पोस्ट ऑफिस गली लौटी. जगह-जगह फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया गया. इस वार्ड से सांसद ढुल्लू महतो समर्थित राजेश स्वर्णकार को को हार का सामना करना पड़ा.

वार्ड संख्या 02 में मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बशिष्ठ चौहान को हरा कर जीत दर्ज की. छाताबाद समेत पूरे क्षेत्र से मिले समर्थन के बल पर उन्होंने पार्षद पद हासिल किया, यहां सांसद धुल्लू महतो एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के करीबी माने जाने वाले वशिष्ठ चौहान को हार का सामना करना पड़ा,

वार्ड संख्या 03 – रागिनी विनायक

गुप्ता की एंट्री, अंजू देवी पराजितः वार्ड संख्या 03 में रागिनी विनायक गुप्ता ने दमदार जीत दर्ज की. कतरास बाजार में उनका भव्य स्वागत हुआ और विजय जुलूस निकाला गया. इस वार्ड से सांसद समर्थित अंजू देवी चुनाव हार गई. अंजू भी ढुल्लु परिवार

वार्ड संख्या 04 छोटू सिंह की लगातार जीत: वार्ड संख्या 04 से राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बिरनू बावरी को लगभग 400 मतों से हराकर लगातार जीत का सिलसिला बरकरार रखा

वार्ड संख्या 05 निरुपमा देवी की प्रचंड जीत, महेश पासवान पराजित वार्ड संख्या 05 से निरुपमा देवी ने 904 मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की. अंगारपथरा सीआईएसएफ ग्राउंड में समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया. यहां भाजपा के जिला

पदाधिकारी व सांसद ढुल्लू महतो तथा विधायक शत्रुघ्न महतो के करीबी पूर्व पार्षद महेश पासवान को हार झेलनी पड़ी.

विधायक वार्ड संख्या 06 प्रतिनिधि हारे, कल्पना महतो की जीत: वार्ड संख्या 06 से कल्पना महतो ने जीत हासिल की. उनकी जीत से समर्थकों में उत्साह देखा गया. इस वार्ड से विधायक प्रतिनिधि रहे धर्मेद्र महतो उर्फ ‘डिस्को’ को पराजय का सामना करना पड़ा.

वार्ड संख्या 07: अरुण चौहान की जीत, भाजपा नेता की हार वार्ड संख्या 07 से

अरुण चौहान ने जीत दर्ज की. उनकी जीत के बाद समर्थकों में जश्न का माहौल रहा. इस वार्ड से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष जलाल अंसारी को हार का सामना करना पड़ा. कुल मिलाकर कतरास क्षेत्र में इस बार चुनाव परिणामों ने स्थानीय राजनीतिक समीकरण बदल दिए है. जहां एक ओर कई अनुभवी चेहरे अपनी पकड़ बरकरार रखने में सफल रहे, वहीं दूसरी ओर सांसद धुल्लू महतो समर्थित सभी प्रत्याशियों की हार ने क्षेत्रीय राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है.

Back to top button
error: Content is protected !!