A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जन अधिकार पार्टी के होली मिलन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने दिया भाईचारे का संदेश

राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने कहा कि रमजान में ‘राम’ का और होली में ‘अली’ का नाम आता है। यह संदेश जन अधिकार पार्टी दे रही है।

(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार, 1 मार्च 2026। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की बड़ी एकड़ कला में आयोजित होली मिलन समारोह में जन अधिकार पार्टी (ज.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने देशवासियों को एकता और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा अध्यक्ष महिला मोर्चा हरिद्वार ग्रामीण कोमल एवं मुकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक बहुगुणा और राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह में ग्रामवासियों ने फूलों की वर्षा कर होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने अपने संबोधन में कहा कि देश में बढ़ते नफरत के माहौल के बीच जन अधिकार पार्टी भाईचारे और एकता का संदेश देकर लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी “घर-घर नेता” बनाने का संकल्प लेकर जनता के बीच काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस जाति-धर्म की राजनीति कर केवल वोट बटोरने का कार्य कर रही हैं, जबकि जन अधिकार पार्टी जमीनी स्तर पर जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने सभी को फूलों की वर्षा कर होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक बहुगुणा ने कहा कि जन अधिकार पार्टी एक परिवार है, जिसमें सभी सदस्य समान रूप से जुड़े हैं। होली का त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है, और इसका जीवंत उदाहरण इस कार्यक्रम में विभिन्न जाति और धर्म के लोगों की सहभागिता है।

Back to top button
error: Content is protected !!