A2Z सभी खबर सभी जिले की

केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नई शिक्षा नीतियों से बदल रही शिक्षा की तस्वीर- विश्वामित्र         

सांदीपनि शा.उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय देवसर में छात्र अभिनंदन एवं प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

देवसर। विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत सांदीपनि शा. उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय देवसर में “स्कूल चले हम” अभियान के तहत छात्र अभिनंदन एवं प्रवेशोत्सव समारोह का आयोजन विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

IMG 20260405 WA0000IMG 20260405 WA0001कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

कार्यक्रम में नव प्रवेशी छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया साथ ही उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं सायकल प्रदान कर नए शिक्षण सत्र की विधिवत सुरुआत कराई गई। पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया।

IMG 20260405 WA0004कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शासकीय विद्यालयों में लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। छात्राओं को विशेष रूप से प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और शिक्षा से ही वे आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

IMG 20260405 WA0002 IMG 20260405 WA0003विधायक ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने और अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा सुलभ कराने हेतु अनेक योजनाएं स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, डिजिटल संसाधन, स्कूटी एवं लेपटॉप प्रदाय, निःशुल्क गणवेश, सायकल वितरण, छात्र वृत्ति, जैसी योजनाओं के साथ ही अधोसंरचना विकास एवं खेलकूद सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर कक्षा 5वीं एवं 8वीं में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का हल्दी-अक्षत से तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर मुख्यरूप से लाला सिंह प्राचार्य, रमेश द्विवेदी मंडल अध्यक्ष, अरुण द्विवेदी एसडीओ आरईएस, सी पी प्रजापति व्याख्याता, डॉ मंगलेश्वर चतुर्वेदी, रामजी माझी, एल.के.पाण्डेय जी सहित अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक गण, छात्र- छात्राएं एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!