A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई पात्र व्यक्ति वंचित न रहे – विश्वामित्र

IMG 20260405 WA0012देवसर । विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत मंडल मयापुर में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन सम्पन्न हुआ।

IMG 20260405 WA0009 IMG 20260405 WA0011कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत शुभारम्भ हुआ।प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न विषयों पर विषय वक्ताओं ने कार्य कर्ताओं से संवाद किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने प्रशिक्षण वर्ग में अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है । उनके द्वारा दिखाया गया एकात्म मानव वाद का सिद्धांत संगठन की मूल आत्मा है जो समाज के अंतिम ब्यक्ति तक विकास और सेवा पहुंचाने की प्रेरणा देता है। क्योंकि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का विकास ही हमारा लक्ष्य है। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि हम उस राजनीतिक पार्टी से है जहां कार्यकर्ता ही संगठन की असली पूंजी है, भाजपा की विचार धारा अन्य पार्टियों से अलग है, उन्होंने कहा कि विपक्ष, क्षेत्र का विकास होते देख केवल विरोध करने पर आमादा है। क्षेत्रीय विधायक ने कार्य शाला में कार्य कर्ताओं को राज्य सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता हर पात्र व्यक्ति को सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्प ले ,कोई पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। हमारी सरकार ने लोक गारंटी सेवा अधिनियम लागू कर हर नागरिक का काम आसान किया, हर एक परिवार को मुफ्त राशन देने का काम कर रही है लाडली लक्ष्मी योजना हो या लाड़ली बहना योजना के माध्यम से हर महीने 1500 रु देने का काम कर रही है जिससे हमारी बहनों की आर्थिक समस्या दूर हुई, देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हमारे किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से 6000 रुपए एवं प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री जी के द्वारा किसानों को 6000 रुपए कुल मिलाकर साल में 12000 रु देने का काम कर रही है जिससे किसान समृद्ध हों।हर घर नल से जल की बात हो या आयुष्मान कार्ड से मुफ्त दवा करने का प्रावधान हो ऐसी अनेकों योजनाओ के माध्यम से सरकार सभी के उन्नति एवं विकास के लिए कार्य कर रही है। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग संगठन की उर्जा,समर्पण एवं वैचारिक दृढ़ता को और अधिक प्रखर करने वाला अत्यंत प्रेरणादायी अवसर है।

  • IMG 20260405 WA0008कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री देवकुमार सिंह जी ने अपने उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी के इतिहास एवं विकास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन काल मे देश नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। भाजपा के पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षो को सभी प्रशिक्षण में सम्मिलित होना चाहिए और उन्होंने कहा कि अनुशासन , समर्पण, और सेवा भाव यही असली भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है कार्यकर्ता अपने कार्य क्षेत्र में पूर्ण समर्पण से अपना योगदान दे।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष द्वय शिवदान साकेत,मनिला सिंह, द्वय जिला महामंत्री लोरिक यादव,अनिल पाण्डेय, राकेश मौर्य,अर्जुन उपाध्याय,अशोक शुक्ला,अनिल पाण्डेय, संध्या सिंह,विपिन बिहारी पाण्डेय,रामलाल विश्वकर्मा,छविलाल रावत,राकेश उपाध्याय,बैकुंठ सिंह ,उपेंद्र पाण्डेय,पंचराज वर्मा, देवीशंकर सिंह,गैविनाथ पाण्डेय,कृपा पाण्डेय, पिंटू पाठक,अनुसुइया शुक्ला,जितेंद्र द्विवेदी सहित पदाधिकारी गण, बूथ अध्यक्ष गण, BLA 2, महामंत्री एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!