
*धनबाद :* कोल इंडिया की सहायक कंपनी-सेंट्रल माइनिंग प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला-पस्थापन हुआ है। इस प्रशासनिक फेरबदल में Dhanbad और Nagpur क्षेत्रीय संस्थानों को नए क्षेत्रीय निदेशक मिले हैं।
सीएमपीडीआइएल सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल संस्थान की कार्यप्रणाली में अधिक गतिशीलता लाने और परिचालन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सिंगरौली ( आरआई सिक्स) से स्थानांतरित होकर आए General Manager Ghanshyam S Gehlot अब धनबाद के नए क्षेत्रीय निदेशक होंगे। वे निवर्तमान निदेशक उमा शंकर सिंह का स्थान लेंगे।
नागपुर ( आरआई 4) वीएन दुपट्टावाला को नागपुर का नया क्षेत्रीय निदेशक नियुक्त किया गया है। वे राजेश रल्हन से कार्यभार ग्रहण करेंगे। धनबाद के निवर्तमान निदेशक उमा शंकर सिंह और नागपुर के राजेश रल्हन का तबादला सीएमपीडीआई मुख्यालय, रांची कर दिया गया है।
विमुक्ति के बाद दोनों अधिकारी CMPDIL CMD Ranchi को रिपोर्ट करेंगे। मुख्यालय के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में कार्यरत महाप्रबंधक मिलन सेन को अब विस्फोटक विभाग का विभागाध्यक्ष बनाया गया है। वे निदेशक (टी आरडी टी सीआरडी ) को रिपोर्ट करेंगे।







