A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीएम योगी बोले माफिया था सालार मसूद:आज जो मिट्टी में मिले उनके जैसा करता था काम

FB IMG 1775376984405

लखनऊ( उत्तर प्रदेश

सीएम योगी बोले माफिया था सालार मसूद:आज जो मिट्टी में मिले उनके जैसा करता था काम

लखनऊ। राजधानी में रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारतेंदु नाट्य अकादमी के संपूर्ण भवन एवं दो प्रेक्षागृहों का लोकार्पण किया। 22 करोड़ की लागत से इनका जीर्णोद्धार कराया गया है।

इस मौके पर सीएम ने कलाविदों, पूर्व छात्रों को सम्मानित किया। साथ ही ‘रंगभेद’ पत्रिका का विमोचन एवं स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने सीएम के सामने नाटक की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा की महाराज सुहेलदेव ने सालार मसूद को दर्दनाक मौत दी

जहां सालार मसूद को मारा गया था। वहां उसके नाम से मेला लगता था,लेकिन महाराजा सुहेलदेव का नाम कोई नहीं लेता था। भारतीय समाज ने उन्हें भुला दिया था। एक हजार साल बाद पीएम मोदी ने उन्हें सम्मान दिलाया। हमारी सरकार ने वहां उनके नाम पर आयोजन शुरू किए। आज सालार मसूद के मेले से ज्यादा भीड़ वहां जुटती है।

सीएम ने कहा कि सालार मसूद माफिया से कम नहीं था। अभी जो माफिया मिट्टी में मिले हैं, वो उसी विचारधारा से आते हैं। उसने हमारे मंदिर तोड़े थे। महाराज सुहेल देव ने सालार मसूद को मारकर जनता को दासता से मुक्त कराया था। ऐसे नायकों पर नाटक तैयार करने चाहिए और उनका मंचन स्कूलों और कॉलेजों में होना चाहिए ताकि आज की पीढ़ी उनके बारे में जानें।

उन्होंने आगे कहा कि वोट बैंक में फर्क न पड़े, इसलिए लोग बिजली पासी का नाम नहीं लेंगे। लक्ष्मीबाई का नाम नहीं लेते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!