A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

नारी शक्ति वंदन अभिवंदन कों लेकर महिलाओं का जन आक्रोश

काली पट्टी बांध कर निकाली जन आक्रोश पद यू

कटनी

IMG 20260424 WA0210

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित न होने को लेकर आज शहर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर “जन आक्रोश महिला सम्मेलन” का आयोजन किया, जिसमें अधिनियम के लंबित रहने पर नाराजगी व्यक्त की गई।

 

IMG 20260424 WA0209सम्मेलन के बाद महिलाओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया और जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। इस दौरान महिलाओं ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

 

इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, सभी महिला एमआईसी सदस्य, पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। साथ ही बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने सहभागिता कर कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाया।

 

IMG 20260424 WA0211महापौर श्रीमती सूरी ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को अधिकार और सम्मान दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़े बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है, और इस अधिनियम को शीघ्र पारित किया जाना आवश्यक है।

 

IMG 20260424 WA0212महिलाओं का कहना था कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में समान भागीदारी दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन इसे पारित न किया जाना महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है।

 

IMG 20260424 WA0208कार्यक्रम में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी रही और पूरे आयोजन में महिलाओं का आक्रोश साफ देखने को मिला।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!