A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़

सारंगढ़- सेजेस स्कूल खेलभाठा में 28 अप्रेल को रोजगार मेले का आयोजन

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 28 अप्रैल 2026 को शासकीय सेजेस स्कूल, खेलभांठा (सारंगढ़) में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों हेतु साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए www.erojgar.cg.gov.in⁠� पोर्टल पर रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला पंजीयन अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र (मूल एवं छायाप्रति), आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं अनुभव प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।
अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार अधिकारी से मोबाइल नंबर 9424184279 पर संपर्क किया जा सकता है।
#chhattisgarhFB IMG 1777130800774

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!