A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

शिक्षक वर्दी चंद्र सोनगरा का विदाई समारोह

जावरा – शिक्षक वर्दी चंद्र सोनगरा का विदाई समारोह गंगा जमुना सरस्वती की अनूठी विशाल बन गया है जब उनके अनन्य मित्र सेवानिवृत शिक्षक रशीद मोहम्मद रहमानी शिक्षक व परिवारजनों ने अपनी ओर से उनका एक निजी होटल में शानदार सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में रहमानी परिवार की ओर से सेवानिवृत शिक्षक श्री सोनगरा का वस्त्र परिधान, चांदी का सिक्का शाल श्रीफल एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा के प्राचार्य डॉ एजी पठान । कार्यक्रम के विशेष अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा संदीपनी विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र बोस, पूर्व सहायक संचालक शिक्षा विभाग,नरेंद्र सिंह राठौर,प्राचार्य आरपी शर्मा, बी ईओ मुरलीधर बोरासी, प्राध्यापक विद्या तिवारी, डॉ दिनेश पाटीदार, समाज सेवी हरि नारायण अरोड़ा, राहुल उपमन्यु,अभय कोठारी, राकेश कोचट्टा गोपाल सर्राफ,अनिल दसेडा, वरुण श्रोत्रिय,प्राचार्य सुमित्रा बामनिया व प्राचार्य राजाराम शिंदे , मन्नान कडपा, सहायक उप निरीक्षक उज्जैन इब्राहिम मंसूरी, घनश्याम रामनानी, जनपद पंचायत सदस्य सपना चौहान, कोर्ट लिपिक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र रामावत, कलेक्टर कार्यालय रतलाम में सेवारत दशरथ कटारिया , रामनिवास शर्मा जगदीश उपमन्यु रहे। इस अवसर पर शिक्षा विभाग की ओर से राधेश्याम घनोतिया देवराम मतानिया, अशोक तिवारी शाद मोहम्मद, मुमताज़ हुसैन , मंसूरी, दिलीप त्रिवेदी, भूपेंद्र भट्ट ,भारत सिंह पवार, सुधीर त्रिवेदी, राधा कृष्ण मतानिया, भंवर लाल चौहान व महेंद्र वर्मा की गौरवमयी उपस्थिति रही । कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश त्रिवेदी ने किया अंत में आभार के दायित्व का निर्वाह हाजी अब्दुल हमीद रहमानी ने किया । उल्लेखनीय है कि श्री सोनगरा स्कूल शिक्षा विभाग में 40 साल की सेवा देने के पश्चात एकीकृत माध्यमिक विद्यालय हिंगोरिया धांधू से सेवा निवृत हो रहे हैं जहां शैक्षणिक कार्य के प्रति समर्पित रहे वहीं दूसरी ओर शिक्षकों की समस्याओं के लिए भी लगातार संघर्ष रत रहे। श्री सोनगरा मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के रूप में भी अनेक संघर्षों में शामिल रहे । उपस्थित अतिथियों ने श्री सोनगरा के दीर्घायु एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना की ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!