A2Z सभी खबर सभी जिले की

महराजगंज के तहसील नौतनवा सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनशिकायतों की सुनवाई की और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

FB IMG 1777730533241

महराजगंज।

नौतनवा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम ने सुनीं 187 शिकायतें –

महराजगंज के तहसील नौतनवा सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनशिकायतों की सुनवाई की और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान कुल 187 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 18 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए एक सप्ताह के भीतर समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को तहसील दिवस और आईजीआरएस से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मामलों में पुलिस सहयोग आवश्यक हो, वहां संबंधित अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराएं। जिला पूर्ति अधिकारी को एलपीजी सिलेंडर संबंधी शिकायतों का निस्तारण 24 घंटे में करने का निर्देश दिया गया।

डीएम ने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए गांवों को भूमि विवाद मुक्त बनाने के लिए समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा।

संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें राजस्व, पुलिस, पूर्ति, पेंशन और विद्युत विभाग से संबंधित रहीं।

इस अवसर पर डीएफओ निरंजन सुर्वे, एसडीएम नवीन प्रसाद, सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद समेत कई जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!