
महराजगंज।
महराजगंज: समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) की अप्रैल 2026 की मासिक रैंकिंग में महराजगंज पुलिस ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। इतना ही नहीं, जनपद के 19 थानों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि महराजगंज पुलिस की कार्यकुशलता और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि IGRS प्रणाली के माध्यम से जनता की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के कारण यह उल्लेखनीय सफलता हासिल हुई है।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी महराजगंज पुलिस जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करती रहेगी।
[yop_poll id="10"]







