?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

भारत विकास परिषद वीर शिवाजी शाखा के संस्कार शिविर में बच्चों को दिए जा रहे भारतीय संस्कृति एवं नैतिकता के संस्कार

सुनील कोठारी भीलवाड़ा 9828262186

Screenshot 2026 05 20 21 31 50 79 56514063904998099a7290fdb861fa95
भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद वीर शिवाजी शाखा द्वारा कूडोज़ किड्स स्कूल, गायत्री नगर में आयोजित सात दिवसीय बाल एवं युवा संस्कार शिविर उत्साहपूर्वक जारी है। शिविर में बच्चों एवं युवाओं को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं देशभक्ति के संस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। प्रतिदिन विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रेरणादायक सत्र आयोजित किए जा रहे हैं तथा खेल-खेल में बच्चों को जीवन उपयोगी शिक्षाएं दी जा रही हैं।
शिविर के प्रथम दिन डॉ. रूपा पारिक ने बच्चों का परिचय सत्र आयोजित करवाते हुए “मेरा लक्ष्य क्या है” विषय पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बच्चों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
द्वितीय दिवस पर डॉ. राधेश्याम श्रोत्रिय ने बच्चों को गायत्री मंत्र का महत्व बताते हुए घर एवं विद्यालय में बड़ों का सम्मान करना, अभिवादन करना एवं संस्कारित जीवन जीने की शिक्षा दी।
तृतीय दिवस पर प्रसिद्ध कवि योगेंद्र शर्मा ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताओं एवं प्रेरणादायक विचारों के माध्यम से बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की। इस दौरान उन्होंने कहा —
“मोबाइल की रील इसलिए नहीं देखता,
क्योंकि मैं देशभक्त हूँ।”
साथ ही उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कविता सुनाई —
“संस्कारों की ज्योति जलाओ,
भारत का भविष्य चमकाओ।
माता-पिता गुरु का मान करो,
जीवन में ऊँचा नाम करो।”
कविता एवं प्रेरणादायक विचार सुनकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा पूरा वातावरण देशभक्ति एवं संस्कारों की भावना से ओत-प्रोत हो गया।
शाखा अध्यक्ष कमलेश बोड़ाना ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं अच्छे संस्कारों से जोड़कर उन्हें आदर्श नागरिक बनाना है।
महिला संयोजिका वर्षा मित्तल ने बताया कि प्रतिदिन खेल एवं गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को व्यवहारिक संस्कार दिए जा रहे हैं। खेल गतिविधियों का संचालन योगेश मित्तल द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम प्रभारी सुशीला कोठारी ने बताया कि शिविर के चौथे दिन संगीता बंसल द्वारा बच्चों को स्वच्छता, साफ-सुथरे रहने एवं व्यवस्थित जीवन शैली के बारे में जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में शाखा के सदस्य पुनीत भूतड़ा, चंद्रशेखर सारस्वत, दुर्गालाल सोनी, हरीश अग्रवाल, दीपक चोरड़िया, हुकम सिंह, हितेश तोषणीवाल, वर्षा मित्तल, खुशबू सोनी, शशि बोड़ाना, मधुबाला यादव, सुभाष मोटवानी एवं धर्मेंद्र देवनानी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
शिविर में बच्चों एवं अभिभावकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है तथा प्रतिदिन नई गतिविधियों एवं प्रेरणादायक सत्रों के माध्यम से बच्चों को संस्कारवान बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!