A2Z सभी खबर सभी जिले की

क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज द्वारा कस्बा डुमरियागंज के विभिन्न पेट्रोल पंपो पर भ्रमण

डीजल का वितरण शांति पूर्वक कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में आज दिनांक 21.05.2026 को प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज द्वारा कस्बा डुमरियागंज के विभिन्न पेट्रोल पंपो पर भ्रमण/चेकिंग कर पेट्रोल पंप संचालकों को वितरण व्यवस्था सुचारु रुप से संचालित करने व सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा परिसर में लगे CCTV कैमरों की कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की स्थिति को भी परखा गया ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके । भ्रमण के दौरान मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों को पेट्रोल/डीजल का वितरण शांति पूर्वक कराने हेतु उचित दिशा-निर्देश दिए गए ।

FB IMG 1779351473360

 

FB IMG 1779351470059

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!