A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

ट्रक की टक्कर से किशोर की दर्दनाक मौत, चालक फरार

छजलैट पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम

file 000000004b70720798c421c95aea05212
मृतक विशाल कुमार। (फाइल फोटो)

कांठ (मुरादाबाद)। छजलैट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार छजलैट थाना क्षेत्र के गांव पश्चिमी ढकैड़ा निवासी पन्नू सिंह पुत्र केवल सिंह रात करीब आठ बजे अपने भतीजे विशाल (15 वर्ष) पुत्र जयवीर सिंह के साथ बाइक संख्या यूपी-21-सीबी-7539 से अगवानपुर चौराहे से वापस अपने गांव लौट रहे थे। बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक छजलैट थाना क्षेत्र के ही गांव गोपालपुर नत्था नंगला उर्फ कोकरपुर स्थित मोड़ के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक संख्या एचआर-67-डी-4493 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सड़क पर गिर गई और पीछे बैठे किशोर विशाल के ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पुलिस को दी गई। पन्नू सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।छजलैट पुलिस ने मृतक किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। ✍️  

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!