

कांठ (मुरादाबाद)। विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए उपखंड कार्यालय कांठ, पुरानी तहसील परिसर में विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। बिजली विभाग के एसडीओ कांठ सचिन रस्तोगी की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह कैंप प्रत्येक कार्य दिवस में दिनांक 30 जून 2026 तक लगाए जाएंगे।
विभाग ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह अपने स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतें उक्त कैंप में दर्ज कराएं, ताकि उनका शीघ्र निस्तारण किया जा सके। साथ ही उपभोक्ताओं से अपने मोबाइल नंबर भी अद्यतन कराने का अनुरोध किया गया है, जिससे बिजली बिल एवं विद्युत उपभोग संबंधी जानकारी सीधे उनके मोबाइल पर उपलब्ध हो सके। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से यह भी कहा है कि वह यथासंभव अपने स्मार्ट मोबाइल फोन साथ लेकर आएं, ताकि मौके पर ही उनके मोबाइल में यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप डाउनलोड कराया जा सके और उन्हें ऑनलाइन सेवाओं का लाभ मिल सके। विभागीय अधिकारियों ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस विशेष कैंप का लाभ उठाने की अपील की है।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। ✍️











