

कांठ (मुरादाबाद)। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत कांठ में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। भाजपा को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री/एमएलसी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को “कार्य विस्तार” विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण एवं निरंतर जनसंपर्क पर आधारित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और पार्टी की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक विस्तार देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं, उनका सतत संवाद, अनुशासन एवं सेवा भाव ही भारतीय जनता पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों में पूर्ण निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।

X सत्र में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि ने वक्ता के रूप में “बूथ प्रबंधन” विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और उसकी मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर जनसंपर्क बढ़ाने, संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
दस वें सत्र में सदस्य विधान परिषद डॉ. जयपाल सिंह ने “विचार परिवार” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित एक सशक्त विचार परिवार है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, समर्पण एवं संस्कारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अंत में जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभिनंदन किया। प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिला वर्ग अधिकारी राजेश सिंघल, जिला प्रभारी राजेश यादव, सुरेश सैनी, ठाकुर राकेश सिंह, कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, चौधरी विजयभान सिंह, परमेश्वर लाल सैनी, अजय प्रताप सिंह, चौधरी हुक्म सिंह, आचार्य नरेंद्र सिंह, व्यवस्था प्रमुख राजन बिश्नोई, विक्रांत चौधरी, नवीन चौधरी, आदित्य शंख्यधर, ओमपाल सैनी, चकित चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, कमल प्रजापति, चंद्रपाल सैनी, गजेंद्र चौधरी, डॉ. यशवीर सिंह, सौरभ अग्रवाल, मुकेश महेश्वरी, सचिन चौधरी, शशि चौहान, सिंपल चौहान, आदेश चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, आशीष शर्मा, काशीष चौहान, राजकुमार त्यागी, चौधरी अर्जुन सिंह, वीर सिंह सैनी, डॉ. नवदीप यादव, परवीन सिंह, मयूर भाटिया, अरुण पंडित, अर्पित चौहान, विनोद कुमार सैनी, नीटू चौहान, प्रज्ञात चौधरी, ऋतिक बिश्नोई, सुमित दिवाकर, प्रदीप कुमार, अंकुश चौहान, सत्यवान सिंह, राजकुमार, गौरव बिश्नोई, देवराज सिंह जाटव, अभिषेक बिश्नोई, दिव्यांश बिश्नोई, अंकित गुप्ता सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। ✍️





