
प्रेमाराम पटेल बने कामधेनु सेना के पाली जिलाध्यक्ष
*पाली*। गोरक्षा, गोसेवा और हिंदुत्व के संरक्षण के लिए समर्पित सामाजिक संगठन _कामधेनु सेना_ ने पाली जिले में संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई नियुक्ति की घोषणा की है।
संगठन द्वारा जारी नियुक्ति-पत्र के अनुसार, रोहट तहसील के ग्राम दुदली निवासी *श्रीमान प्रेमाराम पटेल* को कामधेनु सेना का *पाली जिलाध्यक्ष* नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 25 मई 2026 से प्रभावी मानी गई है।
प्रेमाराम पटेल दुदली रोहट क्षेत्र में लंबे समय से समाज सेवा और गौ सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। गौमाता की रक्षा और सेवा के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कामधेनु सेना गोरक्षा, गोसेवा, हिंदुत्व, राष्ट्रहित, धार्मिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर देशभर में कार्यरत है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेमाराम पटेल अब पाली जिले में संगठन की गतिविधियों का विस्तार करेंगे और गोरक्षा व जनसेवा के कार्यों को गति देंगे।
कामधेनु सेना के संस्थापक श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी कुशालगिरीजी महाराज हैं। संगठन का लक्ष्य देशभर में गौसंरक्षण के आंदोलन को और सशक्त बनाना













