
ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा चरण 5″*

पाली, 26 जून। अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) दिनेश एम. एन. और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के महानिरीक्षक (IG) विकास कुमार के विशेष दिशा-निर्देशों के तहत दिनांक 26.06.2026 को ANTF चौकी पाली द्वारा *अर्जुन नशा मुक्ति केंद्र पाली एवं ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बाली* मे एक महत्वपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नशा मुक्ति अभियान के तहत ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा का आगाज किया गया, जैसा कि नाम से ही विदित है लक्ष्मण रेखा जिसमें जिले को मीटर “नो ड्रग्स जॉन” के रूप में चिन्हित किया जाकर ड्रग्स फ्री केंद्र बनाया जाना प्रस्तावित है इसी उद्देश्य के साथ आज *अर्जुन नशा मुक्ति केंद्र पाली एवं ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बाली* मे नशे के विरुद्ध अभियान का प्रचार प्रसार किया गया तथा नशे की लत से होने वाले सामाजिक आर्थिक और देश को नुकसान के संबंध में समझाइश की गई तथा नशा मुक्त समाज स्थापित करने में समाज के सहयोग की अपेक्षा की गई इस मुहिम को सुचारू संचालन एवं सहयोग हेतु ए.एन.टी.एफ पाली द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव एवं समाज में होने वाली नुकसान एवं देश को होने वाले आर्थिक नुकसान और बेहतर भविष्य के संबंध में अपने विचार रखें। कार्यक्रम के दौरान श्री सूरजभान सिंह जी उ.नि. व श्री वागा राम हेड कांस्टेबल व चौकी पाली के स्टाफ द्वारा उपस्थित समस्त व्यक्तियों को नशा मुक्ति अभियान की शपथ दिलाई तथा उपस्थित लोगों से अपील की कि वे समाज के हर वर्ग को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें और यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों का कारोबार या तस्करी हो रही है, तो उसकी सूचना तुरंत एएनटीएफ टीम को देकर एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं। इस दौरान सामाजिक सरोकार और नशामुक्त अभियान से जुड़े । सभी ने एक सुर में प्रशासन के इस अभियान को गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने तथा जिले को पूरी तरह नशामुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।
कार्यक्रम समाप्ति पर एएनटीएफ चौकी प्रभारी के सहयोग से एक शिकायत पेटी रखवाई एवं संस्थान के प्रशिक्षकों तथा विद्यार्थियों को स्वयंसेवक बनने की सहमति प्राप्त कर स्वयंसेवक नामित किया





