?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्रामीण सेवा शिविर–* *शिविर ला रहे आमजन के लिए सौगात*

ग्रामीण सेवा शिविर–*
*शिविर ला रहे आमजन के लिए सौगात*2fc5bae3 8496 4c8a 9a79 398f2bba526a 5ff10713 1ba8 4456 a3b9 96b4ea9fd383 5afff8c8 c4c3 45c8 8638 ab878549c8f6 8d51a13c bcb3 4997 83fe c040837a574b

पाली, 26 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किये जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में ग्रामीणजनों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को पाली जिले के ग्राम पंचायत बांता, पंचायत समिति मारवाड़ जंक्शन, में आयोजित शिविर ने एक परिवार के जीवन में नई आशा और विश्वास का संचार किया।

शिविर के दौरान ग्राम पंचायत बांता निवासी मांगू सिंह पुत्र भोमसिंह को उनके मकान का पट्टा प्रदान कर वैध मालिकाना हक सौंपा गया।

मांगू सिंह ने बताया कि वे पिछले लगभग 40 वर्षों से अपने पैतृक मकान के स्वामित्व अधिकार प्राप्त करने के लिए प्रयासरत थे। ग्रामीण सेवा शिविर में उनकी समस्या का त्वरित समाधान करते हुए ग्राम पंचायत द्वारा उन्हें मकान का वैध पट्टा जारी किया गया, जिससे उनका लंबे समय से चला आ रहा इंतजार समाप्त हुआ।

मांगू सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब वैध मालिकाना हक मिलने के बाद वे बैंक से ऋण प्राप्त कर नया व्यवसाय प्रारंभ करने की योजना बना सकेंगे, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति और जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।

*शुक्रवार को यहां हुए शिविर आयोजित*

शुक्रवार 26 जून को मारवाड़ जंक्शन के बांता व बिठाड़ा कलां में सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

*’’आगामी शिविर कार्यक्रम’’*

सोमवार 29 जून को पाली पखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत डेण्डा, रोहट के गेलावास, सोजत के चंडावल स्टेशन व करमावास पटटा, मारवाड़ जंक्शन के मुसालिया व कण्टालिया, देसूरी के माडपुर, रानी के सांवलता, बाली के नाडिया व चामुण्डेरी राणावतान एवं सुमेरपुर के कोलीवाडा में सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी प्रकार मंगलवार 30 जून को
पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कूरना, रोहट के माण्डावास, सोजत के मण्डला व अटबडा, मारवाड़ जंक्शन के गुडा रामसिंह व राणावास, देसूरी के सिन्दरली, रानी के गजनीपुरा, बाली के भीमाणा व बेडा एवं सुमेरपुर के चाणोद में सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इन शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने के साथ.साथ उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!