मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद मेरठ में कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शिवभक्त कांवड़ यात्रियों के लिए प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्थाएं की हैं। शिवभक्तों की सेवा एवं सुविधा सुनिश्चित करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।