परसामलिक में नेपाली शराब के खिलाफ कार्रवाई, 12 शीशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक पुलिस और आबकारी टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने 12 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 07 अगस्त 2026 को थाना परसामलिक पुलिस एवं आबकारी टीम ने SSB रोड, ग्राम सेवतरी के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहन पुत्र बदरी, निवासी ग्राम असुरैना, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। बरामद शराब में 04 शीशी 300 एमएल सॉफ कंपनी तथा 08 शीशी किसमिस सॉफ कंपनी की नेपाली शराब शामिल है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना परसामलिक में मु0अ0सं0 71/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसंत सिंह एवं थानाध्यक्ष परसामलिक विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।