A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

धर्मांतरण गतिविधियों पर रोक की मांग को लेकर हिंदू समाज ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन*

FB IMG 1787416338359 FB IMG 1787416340814

धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की रिपोर्ट 9993454360

टांडा (धार)- टांडा में शनिवार को धर्मांतरण गतिविधियों के विरोध में हिंदू समाज ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। भगवा पताका लेकर थाना परिसर पहुंचे हिंदू समाज के लोगों ने धर्मांतरण गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एएसआई रामदास सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से हिंदू समाज ने टांडा क्षेत्र सहित आसपास के जनजातीय अंचलों में कथित रूप से प्रलोभन, भय अथवा धोखे के माध्यम से धर्मांतरण की गतिविधियों पर रोक लगाने तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही जनजातीय समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई। ज्ञापन में कहा गया कि धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र एवं आसपास के जनजातीय अंचलों में धर्मांतरण से संबंधित गतिविधियों को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं जनजातीय समाज की ओर से विभिन्न सूचनाएं सामने आ रही हैं। हिंदू समाज का आरोप है कि पूर्व में भी धर्मांतरण को लेकर दो शिकायतें सामने आ चुकी हैं। ज्ञापन में अवैध रूप से लोगों को एकत्रित कर प्रार्थना सभाएं आयोजित करने, झाड़-फूंक सहित अन्य माध्यमों का इस्तेमाल कर जबरदस्ती, भय, धोखाधड़ी, अनुचित प्रभाव, प्रलोभन अथवा अन्य किसी अवैधानिक माध्यम से धर्म परिवर्तन कराने के प्रयासों पर रोक लगाने की मांग की गई। हिंदू समाज ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि यदि इस प्रकार की गतिविधियां कानून के विरुद्ध पाई जाती हैं तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने की मांग भी की गई। ज्ञापन का वाचन सुंदर सिंह चौहान ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!