A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

शराब कारोबारी की हत्या कर भाग रहे बदमाशो संग पुलिस की मुठभेड़;01 बदमाश एनकाउंटर में घायल,02 गिरफ्तार

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता

बाहादराबाद हरिद्वार

                (उत्तराखंड) 

IMG 0488 2df6e35f 4f85 40e7 a638 07272a5ba21b 22

हरिद्वार। जिले के रुड़की थाना क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके दो साथियों भाग निकले, हालांकि फरार हुए दोनों बदमाशों को भी जल्द पकड़ लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार रुड़की के एक शराब कारोबारी अमन की कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगातार लगी हुई थी। इसी बीच शनिवार रात करीब 2:30 बजे पुलिस को बदमाशों के नगला इमरती के पास होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया। बाईक पर सवार तीनों बदमाशों की पुलिस ने घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश सौरभ पुत्र देशराज निवासी ढडेरा घायल होकर गिर पड़ा, जिसे पुलिस उपचार के लिए सिविल लाइन अस्पताल के गई जहा उसका उपचार चल रहा है।

वहीं मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस ने रविवार सुबह उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों में अर्पित सैनी पुत्र कुलबीर सैनी निवासी ग्राम ठसका कोतवाली मंगलौर 19 वर्ष व दीप यादव पुत्र जोगिंदर यादव निवासी माता वाला हसन बाग कस्बा लडोरा मंगलौर 19 वर्ष शामिल है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!