A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कस्तूरबा गांधी विद्यालय बाराचवर में डीएम का औचक निरीक्षण, छात्राओं की सुविधाओं में सुधार के निर्देश

FB IMG 1787538689529

FB IMG 1787538683673

FB IMG 1787538687118
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर

बाराचवर/गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने रविवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बाराचवर का निरीक्षण कर छात्राओं को मिल रही सुविधाओं और विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भवन, भोजन, स्वास्थ्य, छात्राओं की उपस्थिति तथा खेल सुविधाओं की स्थिति देखी और कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। छात्राओं ने विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं उनके सामने रखीं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छात्राओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए।
विद्यालय भवन की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने वृहद मरम्मत के लिए निदेशालय को पत्र भेजने के निर्देश दिए। भोजन व्यवस्था में मिली कमी पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए वार्डन को निर्धारित मेनू के अनुसार समय से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने को कहा। छात्राओं के लिए जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और खराब पंखों की तत्काल मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए गए।
विद्यालय में नामांकित छात्राओं के सापेक्ष निरीक्षण के समय 53 छात्राएं उपस्थित मिलीं। डीएम ने छात्राओं के साथ बैडमिंटन खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया और खेलकूद को नियमित रूप से प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने एसडीएम मुहम्मदाबाद को क्षेत्र पंचायत अथवा ग्राम पंचायत के माध्यम से परिसर में बैडमिंटन कोर्ट तैयार कराने के निर्देश दिए। छात्राओं की मांग पर खो-खो कोर्ट बनवाने की सहमति भी दी गई।
स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालय भेजकर छात्राओं की आंखों की जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही छात्राओं को मिलने वाली डीबीटी की धनराशि का शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने को कहा।
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि आवासीय विद्यालय में छात्राओं को पौष्टिक भोजन, बेहतर रहने की व्यवस्था, आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं और पर्याप्त खेल संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। निरीक्षण के अंत में उन्होंने छात्राओं को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, खंड शिक्षा अधिकारी समेत शिक्षा एवं प्रशासन से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News District Head Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!