

डीडवाना-कुचामन, जिले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाये जा रहे है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रजनीश चौधरी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में 25 अगस्त को आवासीय विद्यालय पावटा की बालिकाओं के बीच नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें एक स्वस्थ व सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
उन्होंने बताया कि संगोष्ठी के दौरान ब्रह्म कुमारी आद्यात्मिक विश्वविद्यालय डीडवाना के सदस्य एवं विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति में सभी बालिकाओं ने अपने जीवन में कभी भी नशे का सेवन न करने और समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ ली। ब्रह्म कुमारी आद्यात्मिक विश्वविद्यालय डीडवाना से आये वक्ताओं ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ही बर्बाद नहीं करता, बल्कि यह पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई और अपने सपनों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।



