A2Z सभी खबर सभी जिले की

शादी के कुछ ही दिन बाद पत्नी पर नींद की दवा देने का आरोप, प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिलने का पति का आरोप

झांसी: शादी के कुछ ही दिन बाद पत्नी पर नींद की दवा देने का आरोप, प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिलने का पति का दावा!……..
चिरगांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।Screenshot 20260826 081901 Facebook
पीड़ित पति का आरोप है कि शादी के करीब दो-तीन सप्ताह बाद से पत्नी उसे चाय, दूध और खाने में कथित तौर पर नींद की दवा मिलाकर देने लगी, जिससे उसकी तबीयत खराब रहने लगी।
युवक का दावा है कि 23 तारीख को सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंचा तो पत्नी और एक कथित प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देखा। आरोप है कि युवक ने उसके साथ मारपीट की और गला पकड़ लिया। शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी और अपने माता-पिता की सुरक्षा की गुहार लगाई। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

नोट: ये आरोप पीड़ित पति द्वारा लगाए गए हैं। मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!