नेपाल के जलप्रलय पर सोनौली सीमा पर छलका दर्द, भारत-नेपाल के लोगों ने जलाए कैंडल, मृतकों को दी श्रद्धांजलि
महराजगंज। नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा और जलप्रलय से हुई जनहानि ने भारत-नेपाल सीमा पर भी लोगों को झकझोर दिया। नेपाल में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना जताने और उनके प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए रविवार शाम भारत-नेपाल की सोनौली सीमा स्थित नो मैन्स लैंड पर कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी, आम नागरिक, पत्रकार, भारतीय पुलिस-प्रशासन के अधिकारी-जवान तथा नेपाल पुलिस और सशस्त्र बल के जवान शामिल हुए। हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर लोगों ने आपदा में जान गंवाने वाले मृतकों को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सिर्फ सीमा का रिश्ता नहीं, बल्कि सदियों पुराना रोटी-बेटी और भावनाओं का रिश्ता है। नेपाल में आई इस भयावह आपदा में सैकड़ों लोगों की जान चली गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। संकट की इस घड़ी में भारत के लोग नेपाल के साथ मजबूती से खड़े हैं और हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।
कार्यक्रम के दौरान माहौल बेहद भावुक नजर आया। जलती मोमबत्तियों के बीच लोगों ने नेपाल के दिवंगत नागरिकों को नमन किया और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने कहा कि नेपाल की त्रासदी को भारत अपना दर्द मानता है। वहीं लुम्बिनी प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल रायमाझी सहित अन्य लोगों ने भी आपदा में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए भारत की ओर से मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी, लुम्बिनी प्रेस क्लब अध्यक्ष कमल रायमाझी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, रामानंद रौनियार, नेपाल के बेलहिया इंस्पेक्टर हरिराम डांगी, सोनौली चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, व्यापारी, स्थानीय नागरिक और दोनों देशों के सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।
लखनऊ में अधिवक्तताओ के चैम्बर अवैध होने के कारण तोड़े जा रहे हैं लेकिन वही दूसरी तरफ बीच शहर में स्थित कैसरबाग बस अड्डा और रेजीडेंसी के सामने स्थित रोडवेज का वर्कशाप जिसकी वजह से प्रतिदिन भीषण जाम लगा रहता है इन दोनों को शहर से बाहर क्यों नहीं भेजा जा रहा है। इसको भी तो हाई कोर्ट संज्ञान में ले, जिससे बीमार व्यक्ति समय पर बलरामपुर हॉस्पिटल तक पहुंच सके। #lucknowcivilcourt #lucknowhighcourt #lucknowpolice #lucknowTrafficPolice #YogiAdityanath #yogiadityanathgovernment #UttarPradeshGovernment
31/08/2026
भावुक पलों के बीच हरिद्वार पुलिस के चार जवान सेवानिवृत्त।
31/08/2026
. बस्ती – भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत की तैयारी*
31/08/2026
हिन्दू मुस्लिम के प्रतिक हजरत शेख बाबा बुरहानुद्दीन चिश्ती का 778 वा उर्स कुल की रस्म के साथ हुआ सम्पन्न
31/08/2026
चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा
31/08/2026
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पुलिस-SSB अलर्ट,
31/08/2026
महिला कांस्टेबल की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप,
31/08/2026
जिगनिहवा चौराहे पर राजू दास के खिलाफ पुतला दहन
31/08/2026
सिद्धार्थनगर में अपराधी प्रवृत्ति के चन्दन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,
31/08/2026
ऑपरेशन कवच के तहत सीमा सुरक्षा को लेकर बैठक,
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!