A2Z सभी खबर सभी जिले कीSurajpurअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न एग्रीस्टैक किसान पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश, लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर जोर

सूरजपुर/ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में राजस्व विभाग के कार्यों, लंबित राजस्व प्रकरणों तथा एग्रीस्टैक किसान पंजीयन की प्रगति की तहसील एवं अनुविभागवार समीक्षा की गई।

अपर कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के साथ ही एग्रीस्टैक किसान पंजीयन कार्य में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एग्रीस्टैक किसान पंजीयन की समीक्षा के दौरान उन्होंने पंजीयन की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पंजीयन में आ रही समस्याओं के संबंध में चर्चा की।

उन्होंने किसानों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पंजीयन प्रक्रिया में आने वाली तकनीकी अथवा अन्य समस्याओं का समन्वय के साथ निराकरण करने तथा कृषि विभाग के अधिकारियों से आवश्यक समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाने कहा।

बैठक में अपर कलेक्टर ने न्यायालयवार राजस्व प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख सुधार, भू-अर्जन, पट्टा वितरण, खसरा सत्यापन एवं अभिलेख दुरुस्तीकरण सहित विभिन्न राजस्व मामलों की जानकारी ली। उन्होंने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में निराकृत करने तथा प्रकरणों के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं होने देने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन, पीएमओ पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए समय सीमा के भीतर निराकरण करने कहा। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री सुनील अग्रवाल, सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!