A2Z सभी खबर सभी जिले कीदेश

पावर कपल

पावर कपल

punjab chief secretary vini mahajan 1593183891विशेष रिपोर्ट समीर गुप्ता चीफ रिपोर्टर पठानकोट पंजाब – पंजाब के ब्यूरोक्रेसी सर्कल्स में विन्नी महाजन और दिनकर गुप्ता को “पावर कपल” के रूप से जाना जाता है। विन्नी महाजन और दिनकर गुप्ता पति – पत्नी हैं। विन्नी महाजन 1987 बैच की आईएएस और दिनकर गुप्ता 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे।‌ पंजाब में जब कांग्रेस की सरकार थी तो वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विन्नी महाजन को राज्य का मुख्य सचिव और दिनकर गुप्ता को डीजीपी नियुक्त किया था। राज्य में पहली बार एक महिला अधिकारी को मुख्य सचिव बनाया गया था और साथ ही पहला मौका था जब पंजाब में पति – पत्नी एक समय में मुख्य सचिव और डीजीपी बने हों। उस वक्त यह चर्चा थी कि अजीत डोभाल ( एनएसए) के कहने पर विन्नी महाजन की नियुक्ति की गई है परन्तु कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसको खारिज करते हुए कहा था कि केवल काम और ईमानदारी को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है। विन्नी महाजन का जन्म पंजाब में हुआ था,‍ उन्होंने दिल्ली से ग्रेजुएशन किया था और आईआईएम कलकत्ता से पीजी डिप्लोमा किया था। उनके पिता भी आईएएस अधिकारी थे। उनकी छवि एक निर्भीक और ईमानदार अधिकारी की रही है। बतौर डिप्टी कमिश्नर रोपड़ विन्नी महाजन के काम को आज भी लोगों द्वारा याद किया जाता है। उन्होंने डेपूटेशन पर केंद्र सरकार के साथ विभिन्न मंत्रालयों में शानदार कार्य किया जिसकी हर कोई सराहना करता है। दिनकर गुप्ता का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। उनकी छवि मेहनती और कुशल नेतृत्व क्षमता रखने वाले अधिकारी के रूप में है। लगभग दो साल सात महीने पंजाब के डीजीपी रहे, लो प्रोफाइल और मीडिया से दूरी बनाए रखते थे। उन्होंने पुलिस प्रशासन में मास्टर डिग्री की थी। कई वर्षों तक केन्द्र में डेपूटेशन में भी रहे हैं और उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें एनआइए चीफ लगाया गया था। बतौर एसएसपी जालंधर, होशियारपुर और लुधियाना में उनके बेहतरीन काम को आज भी सराहा जाता है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!