बाराबंकी के देंवा थाना क्षेत्र के उखड़ी ग्राम पंचायत के गाव मढ़ी में अचानक से खेतों में खड़ी फसल में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लिया और लगभग 5 बीघे में उगी गेहूं की फसल में तेजी से आग फैल गई और पूरी फसल को ही अपनी चपेट में ले लिया. कुछ ही पल में किसान की सालभर की मेहनत देखते ही देखते राख हो गई अगर आग पर काबू न पाया ज्यादा काफी नुकसान होने की संभावना थी।देखते ही देखते राख हुई फसल
ख़बर के मुताबिक दिन के समय भड़की आग ने देखते ही देखते आसपास के दूसरे खेतों को भी अपने चपेट में ले लिया. ये आग कैसे लगी इसे लेकर कोई ख़ास जानकारी नहीं मिल पाई है. खेत में आग लगने के बाद पूरे गांव में हाहाकार मच गया. लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े।
इस आग की चपेट में गांव के रहने वाले राम प्रसाद, सूबे दार , राम सेवक, राम कुमार, राज करन के खेत जलकर राख हो गए. घटना की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई लेकिन, जब तक दमकल की गाड़ियां गांव तक पहुँच पाई तब तक तक गाव के काफी लोग आग बुझाने दौड़ पड़े आग पर काबू पा सके लेकिन तब तक लगभग 5 बीघा खेत जलकर खाक हो गया।प्रशासन की ओर से इस आग की जांचकर किसान की फसल बीमा और अराहत राशि की व्यवस्था करने की बात कही जा रही है।
बिजनौर : दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुआ रोबोटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन
17/02/2026
विश्वकर्मा मन्दिर मकराना में फागोत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजन
17/02/2026
जिला कलक्टर ने जिला एवं सेशन न्यायाधीश को सौंपा जिला व सेशन न्यायालय का पट्टा
17/02/2026
घर में ही रखे बक्से में म्रत महिला की डेड बाडी
17/02/2026
जन चौपाल का कांग्रेस द्वारा किया गया आयोजन, मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान को लेकर हुई चर्चा
17/02/2026
चिरमिरी/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का श्री जगन्नाथ मंदिर आगमन पूरे आयोजन का आध्यात्मिक शिखर बन गया। जैसे ही मुख्यमंत्री मंदिर परिसर पहुंचे, शंखनाद, घंटों की मधुर ध्वनि, ढोल-नगाड़ों की गूंज और “जय जगन्नाथ” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर प्रबंधन समिति और पुजारियों ने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं चंदन तिलक लगाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। मंदिर परिसर में अपार जनसमूह उमड़ पड़ा था और श्रद्धालु मुख्यमंत्री के दर्शन के साथ-साथ भगवान श्री जगन्नाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन किया और आहुति अर्पित करते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास की कामना की। इसके पश्चात वे बाबा श्री पुरुषोत्तम पुरी महाराज जी की कुटिया पहुंचे और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। संत समाज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक मार्गदर्शन समाज को नैतिक शक्ति प्रदान करता है और जनसेवा के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने मुख्य श्री जगन्नाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान के चरणों में नमन किया तथा शिव मंदिर में जल अर्पित कर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि श्री जगन्नाथ मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। ऐसे पवित्र स्थलों का संरक्षण और विकास हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारी सरकार मंदिर परिसर के समुचित विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। मंदिर परिसर स्थित आनंद बाजार में मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ सादगी पूर्वक बैठकर प्रसाद ग्रहण किया, जिससे जनसरोकार और समानता का संदेश गया। श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद करते हुए उन्होंने क्षेत्र की उन्नति और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री के इस आध्यात्मिक प्रवास ने चिरमिरी की धरती पर विकास और धर्म का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। भगवान श्री जगन्नाथ के चरणों में नतमस्तक होकर प्रदेश की समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की गई। इस प्रकार यह दिन केवल विकास की दृष्टि से ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक समरसता के दृष्टिकोण से भी ऐतिहासिक बन गया। इस अवसर पर बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े, जिला अध्यक्ष चम्पा देवी पावले, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, नई लेदरी नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, झगराखांड नगर पंचायत अध्यक्ष रीमा यादव, अनिल केसरवानी पूर्व जिला अध्यक्ष, द्वारिका जायसवाल महामंत्री, आशीष मजूमदार, धर्मेंद्र पटवा नगर पालिका परिषद् मनेंद्रगढ़ उपाध्यक्ष, नगर निगम सभापति संतोष सिंह, सरजू यादव, नरेंद्र कुमार दुग्गा कमिश्नर सरगुजा, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, एसपी रतना सिंह, अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, समस्त एसडीएम, समस्त जनपद सीईओ और समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी के समस्त जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।
17/02/2026
जय जगन्नाथ के जय घोष से गूंजा चिरमिरी मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली की कामना
17/02/2026
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजेन्द्र बहादुर सिंह की 20 वीं पुण्यतिथि पर दी गईं भावपूर्ण श्रद्धांजलियां*
17/02/2026
जनदर्शन में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों
17/02/2026
संगठन विस्तार को लेकर अहम बैठक, चुनावी तैयारी का शंखनाद
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!