A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हत्या कर हाईवे पर फेंके गए युवक की हुई पहचान*

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

*हत्या कर हाईवे पर फेंके गए युवक की हुई पहचान*

अंबेडकरनगर
हत्या कर एक दिन पहले नेशनल हाईवे के किनारे फेंके गए युवक के शव की पहचान हो गई है। संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद से युवक चार मई को लापता हुआ था। उसकी बाइक अगले दिन संतकबीरनगर बस्ती हाईवे पर मिली थी।नेशनल हाईवे पर भटपुरवा गांव के निकट रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस की जांच में पिटाई के बाद हत्या की बात सामने आई थी। पहचान छिपाने के लिए ही शव यहां लाकर फेंक दिया गया। पुलिस को अनुमान था कि शव आजमगढ़ निवासी किसी व्यक्ति का होगा। लेकिन अब उसकी पहचान संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद थाना अंतर्गत बसलोहिया निवासी संतोष प्रजापति (28) के रूप में हुई।बताया जाता है कि संतोष चार मई की दोपहर करीब बाइक से घर से निकला था, इसके बाद वह लापता हो गया था। पांच मई को खलीलाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। कुछ देर बाद ही लावारिस दशा में उसकी बाइक बस्ती हाईवे पर खड़ी मिली। इसी दिन बसखारी में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने पहचान होने के बाद अब जांच की दिशा तेज कर दी है। युवक के भाई राकेश प्रजापति ने सोमवार को यहां पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!