A2Z सभी खबर सभी जिले की

महाप्रबंधक राजस्व साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड पटना के द्वारा गया अंचल अंतर्गत राजस्व सम्बंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की गईं l

आज दिनांक 27.2.2026 को महाप्रबंधक राजस्व श्री अरविंद कुमार , साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड पटना के द्वारा गया अंचल अंतर्गत राजस्व संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें विद्युत अधीक्षण अभियंता विद्युत आपूर्ति अंचल गया श्री संदीप प्रकाश के साथ-साथ सभी प्रमंडल के विद्युत कार्यपालक अभियंता एवं सभी अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। समीक्षा बैठक में महाप्रबंधक राजस्व महोदय के द्वारा अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक महोदय कंपनी मुख्यालय के द्वारा राजस्व संबंधित दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सभी को निर्देशित किया साथ ही उन्होंने अंचल स्तर पर 100 करोड़ से ऊपर विद्युत विपत्र में बकाया राशि के मद में वसूली प्राप्त करने के लक्ष्य को शक्ति से अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया। समीक्षा बैठक में विद्युत आपूर्ति अंचल गया एसटीएफ के विद्युत अधीक्षण अभियंता श्री संजीव कुमार एवं अन्य एसटीएफ पदाधिकारी भी शामिल हुए जिन्हें विद्युत चोरी रोकथाम हेतु सघन जांच कर विद्युत चोरी रोकथाम के लिए प्रत्येक प्रशाखा स्तर पर कार्यवाही को तेज करने हेतु निर्देशित किया गया। श्री अरविंद कुमार ,महाप्रबंधक राजस्व के द्वारा निर्देशित किया गया कि सरकार के द्वारा 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना चलाई गई है अतः पहले की बकाया राशि को पूर्ण रूप से उपभोक्ताओं से वसूली की जानी है साथ ही यदि किसी विद्युत उपभोक्ता का विद्युत पत्र गड़बड़ है तो उसे भी कैंप एवं जनता दरबार के माध्यम से तत्काल निराकरण कर विद्युत विपत्र प्रदान किया जाए।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

  • वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
Back to top button
error: Content is protected !!