A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वाझारखंडताज़ा खबरदेशधार्मिक

केतार से,मां चतुर्भुजी मंदिर में भंडारा का आयोजन

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मां चतुर्भुजी मंदिर केतार में भंडारा का आयोजन किया गया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

केतार  से

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मां चतुर्भुजी मंदिर केतार में भंडारा का आयोजन किया गया। मंदिर विकास समिति ने बताया कि यह कार्यक्रम गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेय के सहयोग से हुआ है।

 

मौके पर मौजूद पूजा कमेटी के सदस्यों ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व गढ़वा एसपी मां चतुर्भुजी का दर्शन करने पहुंचे थे, जिसमें उनके द्वारा भंडारा का आयोजन करने की बात कही गई थी। उनके सहयोग से आज भंडारा का विशेष आयोजन कराया गया। भंडारा में कई गांव से आए हुए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वही मंदिर कमेटी की ओर से भी एसपी को शुभकामनाएं दी गई।

मौके पर अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद, सचिव हेमंत कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष बिनोद भगत, उपमुखिया संजय पाल, संयोजक प्रमोद शुक्ला, रामविचार साहू, बिंदु राम, दिलीप गुप्ता, रामप्रवेश ठाकुर, बालमकुंद पाठक आदि मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!