A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

अगर उन्हें भगवान ने भेजा है, तो उनके लिए मैं बनाऊंगी मंदिर… ममता बनर्जी का PM मोदी पर निशाना

सर्मिष्ठा नाग-कोलकाता-WhatsApp Image 2024 05 25 at 08.23.11
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओबीसी सर्टिफिकेट के फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देने का ऐलान करते हुए पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। मथुरापुर की रैली में उन्होंने जजों की बुनियादी योग्यता पर सवाल खड़े किए और कहा अगर पीएम मोदी की ऊर्जा अगर बॉयोलॉजिकल नहीं है तो उन्हें मंदिर में रहना चाहिए। अगर उन्हें भगवान ने भेजा है, तो उनके लिए मैं बनाऊंगी मंदिर… ममता बनर्जी का PM मोदी पर निशाना
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओबीसी सर्टिफिकेट के फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देने का ऐलान करते हुए पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। मथुरापुर की रैली में उन्होंने जजों की बुनियादी योग्यता पर सवाल खड़े किए और कहा अगर पीएम मोदी की ऊर्जा अगर बॉयोलॉजिकल नहीं है तो उन्हें मंदिर में रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई लाख ओबीसी प्रमाण पत्र रद्द करने का आदेश स्वीकार करने योग्य नहीं है। यह शर्मनाक है। मैं इस फैसले को स्वीकार नहीं करती और मैं हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ जाऊंगी। सीएम ममता ने अपने संबोधन में कहा कि हम न्यायालयों और न्यायिक प्रणाली का बहुत सम्मान करते हैं। लेकिन मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि कुछ न्यायाधीशों के फैसले बुनियादी योग्यता नहीं रखते। एक न्यायाधीश ने आरएसएस से अपने जुड़ाव को स्वीकार किया है। सीएम ममता की यह टिप्पणी कलकत्ता हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश चित्तरंजन दास के हालिया बयान को लेकर आई है। उन्होंने 20 मई को न्यायिक सेवा से सेवानिवृत्त होने के दिन अपने व्यक्तित्व को आकार देने का श्रेय आरएसएस को दिया था। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि टीएमसी विपक्षी दल इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी। पूरी संभावना है कि इंडिया गठबंधन सत्ता में आएगा और हम देश को नेतृत्व देंगे।पश्चिम बंगाल में अभी लोकसभा की 17 सीटों पर चुनाव बाकी है। इनमें 12 सीटें टीएमसी और पांच सीट बीजेपी के पास हैं। राज्य में छठवें चरण के तरह 25 मई को कुछ 8 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें तामलुक, कांठी, घातल, झारग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, बिष्णुपुर लोकसभा सीटें शामिल हैं। इसके बाद सातवें और आखिरी चरण कुछ 9 सीटों पर चुनाव होगा। इनमें दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयानगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जाधवपुर, काेलकाता दक्षिण, कोलकात उत्तर की सीटें शामिल हैं। टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की डायमंड हार्बर लोकसभा सीट सातवें चरण में है। राज्य में जब दो चरण की वोटिंग बाकी है तब कलकत्ता हाईकोर्ट की एक पीठ ने बुधवार को एक आदेश जारी कर पश्चिम बंगाल में 2010 के बाद जारी सभी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रमाण पत्र रद्द कर दिए थे। इस मुद्दे पर बीजेपी ने टीएमसी को घेरते हुए कहा कि ममता बनर्जी सरकार मुस्लिम वोट बैंक के लिए उन्हें आरक्षण का लाभ दे रही थी।इसीलिए टीएमसी ने उन्हें ओबीसी में डाल दिया था।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!