?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश

सामूहिक विवाह में भोजन परोसने के बाद अब भिखारियों को तलाशने में लगी शिक्षकों की ड्यूटी

ग्वालियर जिला शिक्षा अधिकारी का एक आदेश इन दिनों सुर्खियों में है। इस आदेश में शिक्षकों की ड्यूटी भिखारियों को तलाशने में लगाई गई है। जिसमें शिक्षकों के साथ साथ कुछ स्कूल के प्राचार्य भी शामिल हैं। इस भीषण गर्मी में भिखारियों को तलाशने के लिए लगाई गई ड्यूटी को लेकर शिक्षकों में खासा आक्रोश है। शिक्षकों की नाराजगी इस बात से है कि शिक्षा के अलावा उनसे हर तरह के कार्य में ड्यूटी लगा दी जाती है जो गलत है। शिक्षकों ने इस फैसले का विरोध जताना शुरू कर दिया है।जबकि इस अजीबो गरीब फैसले की चर्चा भी प्रदेश में हो रही है।इधर ज्वाइंट डायरेक्टर दीपक पांडे का कहना है कि जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश, कलेक्टर के निर्देश पर जारी किया है।

जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने जो आदेश जारी किया है। उसमें बाकायदा हर दिन 9 घंटे तक शिक्षकों को भिखारियों खोजने का काम दिया है।वे छोटे बच्चे जो भीख मांगकर जीवन यापन कर रहे या उनके माता पिता भीख मंगवा रहे। एेसे बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए उन्हें चिन्हित करना है । उन्होंने जो आदेश जारी किया है उसमें महिला-बाल विकास विभाग के विशेष अभियान का जिक्र किया है, जिसमें कुछ प्राचार्यों के साथ कुछ कर्मचारियों को भी शामिल किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने और भिखारियों को मुख्य धारा में लाने के लिए यह काम शिक्षकों को सौंपा गया है।

जिला शिक्षाधिकारी के इस आदेश का विरोध भी शुरू हो चुका है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि पिछले साल ही हाईकोर्ट यह आदेश दे चुका है कि गैर शैक्षणिक कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी ना लगाई जाए, उसके बाद इस इस तरह के कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसके अलावा भी हर विभाग के काम शिक्षकों को ही सौंपे जा रहे हैं। इसलिए यह आदेश तुरंत ही वापस लिया जाना चाहिए।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!