?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
हरियाणाA2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरे

Kurukshetra:कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने की जीत हासिल

भाजपा प्रत्याशी को मिले 5 लाख 42 हजार 175 वोट, दूसरे नंबर पर रहे आप प्रत्याशी को मिले 5 लाख 13 हजार 154 वोट

f1b44a1e 585f 4863 9f4f f5148f24a71f
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र जिला में मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुआ। कुरुक्षेत्र जिला में मतगणना केंद्रों पर थ्री-टियर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नवीन जिंदल को 29 हजार 21 वोटों से विजयी घोषित किया गया है। अहम पहलू यह है कि भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल को कुल 5 लाख 42 हजार 175 वोट मिले है।
मंगलवार को देर सायं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की सामान्य पर्यवेक्षक डा. माधवी खोड़े चवरे व जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने नवनिर्वाचित सांसद नवीन जिंदल को प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा, नवनिर्वाचित सांसद की धर्मपत्नी शालू जिंदल, भाजपा नेता वेदपाल, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी भी उपस्थित थे।
IMG 20240604 213612

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख 94 हजार 300 मतदाता है। कुरुक्षेत्र लोकसभा में 12 लाख 2 हजार 413 वैध और 3459 पोस्टल बैलेट मतों की मतगणना की गई। उन्होंने बताया कि इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार अभय सिंह को 78 हजार 708, भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल को 5 लाख 42 हजार 175, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डा. सुशील गुप्ता को 5 लाख 13 हजार 154, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार दीपक मेहरा को 20944, जजपा के उम्मीदवार पाला राम को 6182, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी (एकलव्य) के सतबीर को 3263, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के खजान सिंह को 2859, एकम सनातन भारत दल के महावीर सिंह को 2783, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के इंद्रजीत काम्बोज को 2113, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के ओम प्रकाश को 1812, समता पार्टी के नरेश कुमार को 1032, लोकतांत्रिक लोक राज्यम पार्टी के सतनाम को 1066, राष्ट्रीय गरीब दल के प्रदीप सैनी को 960 वोट मिले है।
उन्होंने कहा कि भारतीय आशा पार्टी के सतीश कुमार को 997, ग्लोबल रिपब्लिकन पार्टी के ओम प्रकाश इंदल को 678, आजाद उम्मीदवारों में अनिल उपाध्याय को 2056, अश्वनी शर्मा हरितवाल को 2029, फूल सिंह को 626, वरूण गुप्ता को 1134, जयप्रकाश शर्मा को 1154, जय कुमार सैनी को 8093, पताशो देवी को 1379, रमेश चंद्र खटकर को 717, अमित मलिक को 1506, सेवा सिंह को 718, महेश चंद को 1340, मंगत राम को 509, रामदिया को 556, विशाल कुमार को 715, सुरेन्द्र सिंह को 1599, सन्नी को 576 और नोटा को 3459 वोट मिले है। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में 2 टेंडर वोट भी डाले गए है। इस दौरान नवनिर्वाचित सांसद नवीन जिंदल ने कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत चुनाव का सफलतापूर्वक आयोजन किए जाने के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवीन जिंदल ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया, वहीं कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता का भी दिल की गहराईयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि वे सभी को साथ लेकर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र का जो सपना उन्होंने देखा है, उसे वे पूरा करेंगे। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया और कहा कि निरंतर उनका मार्गदर्शन व सहयोग उनको मिलता रहा। इस अवसर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने भी नवीन जिंदल को बधाई देते हुए कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!