?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजनIMG 20240606 WA0070 IMG 20240606 WA0069 IMG 20240606 WA0071 IMG 20240606 WA0068 IMG 20240606 WA0073 IMG 20240606 WA0072

पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के संकल्प के साथ अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें ताकि आने वाली पीढ़ी को हमलोग स्वस्थ, सुरक्षित, खुशहाल एवं हरित भविष्य दे सकें।

जोधपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग प्रशासन लोक निर्माण विभाग संभाग पाली के निर्देशन एवं परियोजना संचालक पी मुथू कुमार के मार्गदर्शन में आज विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जोधपुर पाली राष्ट्रीय राजमार्ग सी.एस.आर. प्रबन्धन ने आम जन को पर्यावरण का महत्व समझाते हुवे सामाजिक जबाबदारीयों से अवगत कराया, साथ ही बहुतायत मात्रा मे पीपल, बरगद, आम, जामुन व नीम के पौधो द्वारा वृक्षारोपण करने की अपील की।पौधारोपण करते हुवे जागरूकता लाने के मकसद से पर्यावरण, स्वास्थ्य सुरक्षा और शिक्षा के प्रति सीएसआर मैनेजर फिरोज़ ख़ान द्वारा व्यवसायिक सामाजिक दायित्व निर्वहन योजना के तहत पहली बरसात के साथ ही बहुतायत मात्रा मे वृक्षारोपण करे साथ ही आम जन को बताया जा रहा है की जो फल हम आज खा रहे है वो हमने नही लगाए तो क्या हमारा फर्ज नही है कि हम अपने आने वाली पीढी के उपयोग के लिए फलदार पेड लगाए। कार्यक्रम के दौरान अन्य लोगों ने भी पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधा रोपण के साथ पर्यावरण को बचाने के लिए शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर शिफ्ट इंचार्ज सुनील यादव नुसरत खान, सूर्या बिश्नोई अंदाराम,मोहित,आशीष आदि मौजूद रहे।

दिनांक 06/06/2024

Back to top button
error: Content is protected !!