ताज़ा खबर

अंचल में खाद की किल्लत से किसान परेशान, सोसायटीयों में नही मिल रहा खाद

IMG 20240609 181514श्रवण साहू, धमतरी। किसान अपने खेतो में खरीफ फसल धान लगाने की तैयारी में जुट गये है और सुविधा युक्त किसान अपने पोटर पंप खेतो में थरहा लगाने पानी छोड दिया है वही किसान खेतो में मेड बनाई, खेतो की समतलीकरण एवं मेड़ो की साफ सफाई में जुट गये है। 15 जून से मानसून आ जाने की आस लेकर धान बीज, खाद की व्यवस्था में लगे हुये है।खाद परिवहन द्वारा परिवहन नही किये जाने से सोसायटीयों में खाद की किल्लत बनी हुई है। जिससे खरीफ फसल धान की बोआई की तैयारी हेतु किसान जुटे है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा कुरूद के अंतर्गत आने वाले सोसायटियों में खाद का अभाव बना हुआ है। सोसायटियों में समय पर खाद परिवहन कर्ता खाद की सप्लाई सोसायटियों में नही की जाने के कारण किसानो को सोसायटियों का चक्कर काटना पड रहा है। मिलीं जानकारी के मुताबिक खरीफ फसल हेतु किसानो को खाद, बीज, दवाई एवं कृषि ऋण सोयायटीयों के पंजीकृत 3996 किसानो को 16 करोड़, 59 लाख 41 हजार रूपये का वितरण किया जाना है।

भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष लालाराम चंद्राकर ने बताया कि सोसायटीयों में खाद नही मिलने से किसान परेशान है जिससे खुले बाजार में खाद खरीदने मजबूर है। धान की बोआई के पहले से ही खाद की किल्लत होने लगी है और मार्केट में आसानी से मिल रहा है जिससे किसान परेशान है। इससे स्पष्ट हो रहा है प्रशासन की मिली भगत है। समय रहते किसानो को खाद नही मिलने पर भारतीय किसान संघ द्वारा आंदोलन किया जा सकता है जिसका संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

शाखा प्रबंधक टीकेंद्र बैस ने बताया कि सोसायटीयों के माध्यम से किसानो को कृषि ऋण और खाद बीज का वितरण किया जा रहा है। किसानो को समय पर खाद बीज ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!